बिलासपुर

असिस्टेंट प्रोफेसर के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 हजार का सामान पार….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – धुरीपारा मंगला क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की गश्त और निगरानी को चुनौती दी हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर कंप्यूटर, होम थिएटर, मिक्सर ग्राइंडर समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। खास बात यह है कि घर में CCTV कैमरे लगे थे और फुटेज भी उपलब्ध है, फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Advertisement

घटना 30 मई की रात मे हुई अगली सुबह वारदात का खुलासा हुआ। चोर पीछे के दरवाजे से घुसे और आसानी से निकल गए। स्थानीय लोग नाराज़ हैं और कहते हैं कि जिस मोहल्ले को अब तक सुरक्षित माना जाता था, वहां की सुरक्षा व्यवस्था खोखली साबित हुई। वारदात का सीसी टीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया एफआईआर दर्ज है मगर लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है, वरना विश्वास उठना तय है।

Related Articles

Back to top button