बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में अब सीटों की नहीं होगी कमी, कोच किए गए डबल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – गर्मियों की छुट्टियों में छत्तीसगढ़ से लोग घूमने-फिरने देश के अलग अलग राज्यों मे जाते है. इस पीक सीजन मे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब फिर से 16 कोच के साथ चलने लगी है!
1 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस को दोबारा 16 कोच के साथ रवाना किया गया। यात्रियों की बढ़ती मांग और गर्मी की छुट्टियों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब तक यह ट्रेन सिर्फ 8 कोच के साथ संचालित हो रही थी।सीट नहीं मिल मिलने से यात्रियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. ट्रेन मे भीड़ बढ़ने लगी थी. 8 कोच से चलायी जा रही वंदे भारत मे महंगा किराया ऊपर से जगह नहीं मिलने की समस्या बनी हुई थी..रेलवे ने यात्रियों की बात सुनी और अब 16 कोच के साथ ट्रेन दौड़ाई गई है। यानी अब सीटें दोगुनी 564 से बढ़कर 1128 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 11 दिसंबर 2022 को हुई थी। तेज़ रफ्तार, आरामदायक सफर और बेहतर सुविधाओं के चलते ये ट्रेन देखते ही देखते लोगों की पहली पसंद बन गई। समर वेकेशन में परिवार, छात्रों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया, जिससे एक बार फिर वंदे भारत का सफर होगा और भी आरामदायक और किफायती। अगर आप भी गर्मियों में नागपुर या छत्तीसगढ़ का प्लान बना रहे हैं, तो सफऱ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस एक बेहतरीन विकल्प है।




