बिलासपुर

युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में शनिवार को एक 26 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सतीश कौशिक के रूप में हुई है। युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

प्राथमिक जांच में युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Related Articles

Back to top button