छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने विजय भाटिया को दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ़्तारी सामने आई है। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की संयुक्त कार्रवाई में विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, विजय भाटिया पर विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों और सप्लायर्स से भारी कमीशन वसूली के ज़रिए शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि पहुँचाने का गंभीर आरोप है।

जांच में सामने आया है कि विजय भाटिया ने इस अवैध लेनदेन में एक प्रमुख साझेदार के रूप में भूमिका निभाई और अवैध लाभ प्राप्त किया।

ACB और EOW द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 के अंतर्गत, उनके खिलाफ धारा 7 और 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) सहित IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के साथ ही छापेमारी की कार्रवाई भी तेज़ कर दी गई है। भिलाई और दुर्ग के 8 अलग-अलग ठिकानों पर विजय भाटिया, उनकी फर्मों और सहयोगियों के परिसरों में तलाशी ली जा रही है।फिलहाल विजय भाटिया को रायपुर की न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button