बिलासपुर

भारत माला सड़क पर भीषण हादसा: युवा कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर भीषण सड़क हादसे में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।निर्माणाधीन भारतमाला सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गुरुवार रात उरगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार करीब तीन बार पलटी, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

Advertisement
मृतक राहुल राय

मृतकों में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल शामिल हैं। हादसे में मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, चारों लोग बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बालको के लिए रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े 9 बजे उरगा पहुंचने पर रास्ता भटकने के कारण कार निर्माणाधीन लेन में उतर गई, जहां यह हादसा हुआ।पीछे आ रहे साथियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव केजीएन अस्पताल में रखे गए हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निर्माणाधीन सड़क और सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button