जशपुर

ऑपरेशन मुस्कान  के तहत एक सप्ताह में तीन गुमशुदा बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलाया

 

Advertisement

जशपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस द्वारा तीन गुमशुदा बच्चों को सकुशल तलाशकर उनके परिजनों से मिलाया गया है, जिससे परिजनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।

Advertisement

बीते एक सप्ताह में थाना बगीचा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर और थाना तुमला क्षेत्र के गुमशुदा मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बच्चों को तलाशा।

थाना बगीचा क्षेत्र से 20 वर्षीय एक युवती के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा SSP कार्यालय में दी गई थी, जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बगीचा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की सूचना पर युवती को जिला कोरबा से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

वहीं थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में 17 मई को बस स्टैंड से डेढ़ साल का एक बच्चा पेप्सी पिलाने के बहाने ले जाया गया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए केवल 12 घंटे में बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।

थाना तुमला क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उड़ीसा ले जाया गया था। जब परिजन उसे वापस लाने गए तो आरोपी के घरवालों ने विरोध कर धमकी दी। इस पर पुलिस ने उड़ीसा जाकर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और बच्ची को सकुशल वापस लाकर परिजनों को सौंपा। आरोपी को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 150 से अधिक बच्चों को सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया है, और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जशपुर पुलिस की यह पहल गुम बच्चों को वापस लाकर समाज में सुरक्षा और भरोसे का संदेश दे रही है।

Related Articles

Back to top button