बिलासपुर

हेमू नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, भाजपा महामंत्री आशुतोष शर्मा की तत्परता से बहाल हुई बिजली

बिलासपुर – बीती रात हेमू नगर की तहसीलदार गली स्थित दुर्गा पंडाल ग्राउंड के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जैसे ही वार्डवासियों को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने भाजपा मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा को सूचित किया।

Advertisement

श्री शर्मा ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिजली विभाग के जेई तामेश्वर से संपर्क कर सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना टल गई। तत्पश्चात उन्होंने सुधार दस्ते को मौके पर बुलवाकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाई।

Advertisement

रात में ही बिजली विभाग की टीम ने अस्थायी मरम्मत कर बिजली बहाल कर दी है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की पूरी मरम्मत कुछ दिनों में की जाएगी।

मौके पर भाजपा महामंत्री आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह, मंडल कार्यसमिति सदस्य विवेक डे, वार्ड के प्रमुख नागरिक बंटी सिंह, राधेश्याम ठाकुर, के.वी.के. राव (बुझी), विजय कुठियारे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने समय पर मदद के लिए भाजपा नेताओं और बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button