जशपुर

ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला और दो बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज़ खुलासा किया है। आरोपी प्रमोद गिद्धी ने प्रेम प्रसंग और चरित्र पर शक के चलते महिला सुभद्रा ठाकुर और उसके दो बच्चों की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को उतियाल नदी किनारे रेत में दफना दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी 23 जून को मुखबिर से मिली, जिसके बाद पुलिस ने नदी के किनारे से दो बच्चों और एक महिला के शव बरामद किए। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम कर चुका था। पुलिस की पांच टीमों ने लगातार दबिश दी और अंततः रांची से उसे गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पूछताछ के दौरान उसने आत्मग्लानि में जहर पीने की बात कबूली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद आरोपी की हालत अब स्थिर है और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी में जुटी पुलिस टीम को नगद इनाम से सम्मानित किया गया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button