जशपुर
धान के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रकों से 160 क्विंटल धान जब्त

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी आरा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान दो ट्रकों को अवैध रूप से धान ले जाते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों ट्रकों से 400 बोरी में कुल 160 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में ट्रक चालकों ने बताया कि वे धान झारखंड से लोड कर जशपुर ला रहे थे, लेकिन धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने धान से भरे दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है।पुलिस का कहना है कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




