जशपुर

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत आरक्षक को SSP ने किया सस्पेंड….

 

Advertisement

जशपुर – ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक वर्दी में ही शराब के नशे में झूमता और दुकान की टेबल पर लेटा हुआ पाया गया। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जशपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

 

मामला है पत्थलगांव न्यायालय का, जहां आरक्षक क्रमांक 446 – अलबर्ट एक्का को वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। लेकिन ड्यूटी के दौरान वह वर्दी में ही नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटा पाया गया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे की साख पर सवाल उठने लगे। इस अनुशासनहीन कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अलबर्ट एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। साथ ही, जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।

 

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि : “पुलिस वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।”

 

फिलहाल आरोपी आरक्षक को निलंबन के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ पुलिस में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button