रायपुर

तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, आग लगने से चालक की मौत, दो घायल…..

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर सेक्टर-17 में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई।

Advertisement

हादसे में कार चालक गौतम सतवानी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक – प्रियांशु सचदेव और अविराज – गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन और पार्ट्स करीब 30 फीट दूर जा गिरे। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button