देश

ऑपरेशन सिंदूर पर आया भारतीय वायुसेना का बयान, एयर डिफेंस ऑपरेशन अभी जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। बीते कुछ दिनों में भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है जिसे वह आने वाले लंबे समय तक याद रखेगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में भारत ने उसके 11 एयरबेस को भी तबाह कर दिया। भारत के इस अभियान में देश की वायुसेना ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अब इस ऑपरेशन को लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायु सेना ने कहा है कि वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और प्रोफेशनल तरीके के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना ने आगे कहा कि इन ऑपरेंशंस को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया है।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आगे बताते हुए भारतीय वायु सेना ने बड़ी बात कही है। वायु सेना ने बताया है कि ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। इस कारण इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी। वायु सेना ने सभी से अपील की है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।

Related Articles

Back to top button