रायपुर

करोड़ो की ठगी करने वाला, 9 साल से फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर – करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को पुलिस ने 9 साल बाद महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

Advertisement

दिनेश टेम्भरे J.S.V. Developers India Ltd. और Jai Vinayak Buildcorp Ltd. नाम की चिटफंड कंपनियों का डायरेक्टर था। साल 2016 में रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदेश के कई शहरों में ऑफिस खोलकर लोगों को दोगुना पैसा लौटाने का झांसा दिया और करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नागपुर पहुंची, जहां आरोपी दिनेश टेम्भरे को गुजराती कॉलोनी स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। चिटफंड के नाम पर ठगी करने वाले इस फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। वहीं अब निवेशकों को भी न्याय की उम्मीद बंधी है।

 

Related Articles

Back to top button