रायपुर

पुलिस ने 2 लाख 70 हजार रुपये की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कबीर नगर क्षेत्र में 39.37 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 2.7 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरी पान ठेला के पास जरवाय बाईपास रोड पर दो व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों—लवप्रीत सिंह उर्फ करन (28) और हरप्रीत सिंह उर्फ गोगा (28)—को पकड़ लिया। तलाशी में लवप्रीत के पास से 31.07 ग्राम और हरप्रीत के पास से 8.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 21(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान में निरीक्षक दीपेश जायसवाल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button