बिलासपुर

नीट परीक्षा 4 मई को, संभागायुक्त और आईजी ने तैयारियों की समीक्षा की

बिलासपुर, 29 अप्रैल/ नीट की परीक्षा इस बार रविवार 4 मई को बिलासपुर सहित पूरे देश में आयोजित की गई है। चिकित्सा कॉलेजों में प्रवेश इसी परीक्षा के मेरिट के आधार पर तय होती है।

Advertisement

संभागायुक्त श्री सुनील जैन और आईजी श्री संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके लिए की जा रही तैयारी की समीक्षा की। केंद्र सरकार की एजेंसी एनटीए द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने एन टी ए की गाइडलाइन और एस ओ पी की जानकारी देकर इनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित नोडल अधिकारी और सभी केंद्राध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button