बिलासपुर

कलेक्टर ने जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली।

Advertisement

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण के कोई भी फाइल लंबित नहीं रखी जाएगी।
करीब सवा दस बजे शुरू हुए इस निरीक्षण में कई कर्मचारी अपनी टेबल पर अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने उनके नाम नोट कर उन्हें एडीएम के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।
इस निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आरएन कुरूवंशी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर के इस सख्त रुख से कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button