बिलासपुर

कांग्रेस पर्यवेक्षक उमंग सिंघार व टीएस सिंहदेव पहुँचे बिलासपुर, कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने की मुलाकात

बिलासपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने रफ़्तार पकड़ ली है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व उपमुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisement

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने भी उमंग सिंघार से भेंट कर आशीर्वाद लिया और संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतीक उपवेजा ने कहा : संगठन के पुनर्गठन के इस अभियान से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और सबकी नज़रें अब नए जिला अध्यक्ष की घोषणा पर टिकी हैं।

Advertisement

 

उधर, कांग्रेस के भीतर अब जिला अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच यह उम्मीद की जा रही है कि संगठन सृजन अभियान के समापन के बाद जल्द ही नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। कुल मिलाकर, बिलासपुर कांग्रेस में अब नया जोश और नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं, और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता इसे संगठन सशक्तिकरण का नया अध्याय मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button