रायपुर
सुशासन तिहार 2025 की हुई शुरुआत, निगम वार्डों में आम जनता से मांगे जा रहे आवेदन….

रायपुर – सुशासन तिहार 2025 का आगाज हो चुका है। राजधानी के निगम वार्डों में आम नागरिकों से आवेदन लेकर उनकी समस्याएं और सुझाव दर्ज किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन-4 स्थित वार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आवेदकों से सीधी चर्चा कर उनकी मांगें, समस्याएं और सुझाव सुने। यह अभियान जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।




