रायपुर
VIDEO : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवक गंभीर रूप से घायल

रायपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी के VIP रोड एयरपोर्ट के पास का है, जहां तड़के सुबह 4 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।
हादसे में कार चालक नवप्रीत सिंह, जो कटोरा तालाब का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना माना थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे की बड़ी वजह बनकर सामने आई है।




