पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

रायपुर पुलिस विभाग में वर्षों तक सेवा देने के बाद 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रायपुर पुलिस विभाग के चार सहायक उपनिरीक्षक और तीन प्रधान आरक्षक अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक उपनिरीक्षक भूषण लाल साहू, सुरेन्द्र मिश्रा, चम्पू लाल साहू, मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप, श्री चुम्मन लाल साहू एवं मानभंजन भोई शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने सेवा काल में उल्लेखनीय योगदान दिया।




