जशपुर

पैसा न मिलने पर वृद्ध मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

Advertisement

जशपुर। जिले के महुआटोली, तुरीलोदाम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही वृद्ध मां की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

घटना 19 मार्च 2025 की है, जब 70 वर्षीय मानमाईत बाई पतराटोली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकालकर घर लौटी थी। घर पहुंचते ही उसका बेटा बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव उससे पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर टांगी से उसकी सिर और कान पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान 20 मार्च को उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत को हत्या बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया और उसके बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी टांगी भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी बंधन यादव को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष तिवारी, आरक्षक हेमंत कुजूर, राजीव लकड़ा, विनोद तिर्की और शोभनाथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button