बिलासपुर
अभनपुर-रायपुर के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अभनपुर से रायपुर के बीच सफर और तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 मार्च 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
यह मेमू ट्रेन भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह ऊर्जा दक्षता, हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
ट्रेन की खासियतें
- एयरोडायनामिक डिज़ाइन, एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन
- ऊर्जा दक्षता, कम पावर खपत और तेज़ स्पीड
- आरामदायक सीटें, बड़ी खिड़कियां, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली
- पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स
यह ट्रेन पहले की तुलना में 30% अधिक यात्री क्षमता के साथ चलेगी, जिससे अधिक लोग इस तेज़ और आरामदायक सफर का लाभ उठा सकेंगे।
भारतीय रेलवे का यह कदम यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के साथ यह ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने लगेगी।




