मंगला चौक-धुरीपारा सड़क पर भ्रष्टाचार की परत, एक दिन में बदहाल हुई नई सड़क

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मंगला चौक से धुरीपारा मार्ग पर बनाई सड़क को लेकर स्थानीय लोग बेहद नाराज़ हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते बहुत ही घटिया निर्माण किया है। बताया जाता है बनने के कुछ ही दिनों में सड़क की हालत खराब होने लगी है।
यह वही सड़क है, जो एक दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर सिर्फ एक पतली परत बिछाई है, जिसके नीचे की मिट्टी साफ़ नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए भ्रष्टाचार किया है। लोगों ने विधायक, कलेक्टर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत भी की है। लोगों की मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए। साथ ही, सड़क को दोबारा उच्च गुणवत्ता के साथ बनाया जाए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क इतनी खराब बना दी गई है कि थोड़ा सा खोदने पर मिट्टी दिखने लगी है। वही यहां केवल सड़क बनाने के नाम पर थूक पालिस किया है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और स्थानीय लोगों की परेशानियों का समाधान कब तक निकाला जायेगा।




