बिलासपुर

शहर में नहीं था छात्र और हो गई FIR, सिविल लाइन थाने का मामला,आईजी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के बीकॉम ऑनर्स के छात्र ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. शशांक सिंह उर्फ लक्की सिंह का कहना है कि, 10 मार्च 2025 को वह अपने दोस्तों के साथ शहडोल गया हुआ था. इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते मसानगंज सरजू बगीचा निवासी संस्कार पांडे ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में 10 मार्च को मारपीट का झूठा अपराध दर्ज कराया है.छात्र शशांक सिंह उर्फ लक्की ने बताया कि शाम 6:00 बजे वह शहर मे नहीं था . वह उस समय अमरकंटक के पास पहुंचा था,इस दौरान उसने शाम 7 बचकर 20 मिनट में लाइव आकर स्नैपचैट में अपना वीडियो शेयर किया था. बिलासपुर से अमरकंटक के बीच की दूरी लगभग 117 किलोमीटर है.उसने अपने लिखित शिकायत में यह भी बताया कि वह अपने दोस्त राजदेव सिंह और राजेंद्र पाली के साथ होंडा सिटी कार में शहडोल गया हुआ था.

Advertisement

इस दौरान कई टोल नाका से होकर उसकी कार गुजरी है. शशांक सिंह ने अपनी शिकायत मे अपना और अपने साथी दोस्तों का जिसके साथ वह शहडोल गया था. सभी का मोबाइल लोकेशन की जांच करने की मांग एसपी और आईजी से की है. युवक ने अपनी शिकायत पत्र में मौके का वीडियो, और फोटो भी लगाया है.

Advertisement

शिकायतकर्ता का कहना है कि झूठे मामले में फसाने के लिए संस्कार पांडे के द्वारा जो कि उसके कॉलेज में पढ़ता है. उसके द्वारा यह साजिश रची गई है. बहरहाल मामले में संस्कार सिंह उर्फ लक्की ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. और झूठी शिकायत दर्ज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

झूठी शिकायत पर की जाती है धारा 182/211 की कार्रवाई:- गलत सूचना दर्ज कराए जाने पर अगर यह प्रमाणित होता है कि प्रार्थी के द्वारा शिकायत झूठी दर्ज कराई गई है. इस मामले में सबूत पाए जाने पर पुलिस न्यायालय में झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ इस्तगासा पेश करती है.

Related Articles

Back to top button