बिलासपुर

थाना कोनी में VIP ट्रीटमेंट पड़ा भारी, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना कोनी में हुई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान आरोपियों को थाने में आराम से बैठाकर चाय पिलाने का मामला सामने आया था।

Advertisement

जिले में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना कोनी पुलिस दो कबाड़ी आरोपियों को पकड़कर थाने लाई थी। लेकिन जांच के दौरान यह पाया गया कि दोनों आरोपी प्रधान आरक्षक और मददगार आरक्षक के सामने बैठकर चाय पी रहे थे।

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को कमजोर दिखाता है और पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़े करता है। मामले में प्र.आरक्षक 814 बालेश्वर तिवारी और मददगार आरक्षक 1263 अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से थाना कोनी से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध कर दिया गया है।एसएसपी रजनेश सिंह की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही के कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button