बिलासपुर

धर्मांतरण रोकने कानून में कड़ा प्रावधान करने की मांग, हिन्दू संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण बड़े पैमाने पर जारी है। बहुत से लोग किसी लालच,प्रलोभन या छलकपट से धर्मान्तरित हो रहे है। वो अपनी पत्नि, बच्चों पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते है जिसके कारण परिवार टूट रहे है और सामाजिक विद्वेष बढ़ रहा है।बुधवार को हिंदू संगठनों से जुड़े महेंद्र जैन,राम सिंह,राजीव शर्मा,राजा शर्मा,अभिषेक चौबे,यतींद्र मिश्र सहित अन्य हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईसाई समाज द्वारा जगह-जगह बड़े बड़े आयोजन और प्रार्थना सभाएं कर भोले माले लोगों को बहलाकर फुसलाकर उन्हें गुमराह कर रहे है.

Advertisement

वन्दे मातरम् मित्र मण्डल के संयोजक महेंद्र जैन ने बताया लगातार पुलिस प्रशासन से इसे रोकने कहा जा रहा है लेकिन कानून में धर्मान्तरण रोकने प्रभावी प्रावधान न होने के कारण प्रशासन भी कठोर कार्यवाही करने में असमर्थ है।

Advertisement

लव जेहाद की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। हिन्दू बेटियाँ और युवाओं को मिशनरी के साजिश के तहत जेहादी अपना निशाना बना रहे। इसे रोकने विभिन्न हिन्दू संगठन के लोग जमीनी स्तर पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button