बिलासपुर

बिलासपुर में आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक कंटेनर से 1000 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Advertisement

बिलासपुर के छतौना इलाके में आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक कंटेनर को रोका, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब गोवा से भूटान भेजी जा रही थी, लेकिन जांच में इसका परमिट फर्जी पाया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, इस शराब को पंकज सिंह और जय बघेल के लिए लाया जा रहा था। इतना ही नहीं, शहर में शराब को उतारने के लिए “जय मां लक्ष्मी” कोड का प्रयोग किया जा रहा था। यह शराब चुनाव के दौरान खपाने की योजना थी।

फिलहाल, आबकारी विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button