बिलासपुर
विधायक अमर अग्रवाल ने सपरिवार किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील

(आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर में नगर निगम चुनाव के तहत मतदान जारी है। शहर के मिशन स्कूल मतदान केंद्र में विधायक अमर अग्रवाल ने सपरिवार मतदान किया।
मतदान के बाद उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।




