बिलासपुर

चकरभाठा बस्ती में 1.28 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरभाठा बस्ती में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। ग्राम पंचायत की मांगों पर लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इस दौरान गांव के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Advertisement

कार्यक्रम में आरसीसी नाली निर्माण, महामाया मंदिर में शेड निर्माण, मुक्तिधाम में अहाता और बाउंड्रीवॉल सहित कई कार्यों का शिलान्यास किया गया। चकरभाठा बस्ती चकरभाठा बस्ती को चकरभाठा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से जुड़ा महत्वपूर्ण ग्राम बताया गया। साथ ही यहां जल्द बनने वाली नई तहसील से आसपास के लोगों को राहत और रोजगार के अवसर मिलने की बात कही गई। जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा नवीन तहसील भवन के पास लगभग 80 लाख रुपये की लागत से 30 दुकानों का व्यावसायिक परिसर भी विकसित किया जाएगा।

Advertisement

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, वहीं पंचायत की ओर से उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत और जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button