सदन में प्रवेश से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामान्य सभा की कार्यवाही में शामिल होने से रोके जाने के बाद उन्होंने चक्काजाम कर दिया। मामला के सामने का है, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और आवागमन बाधित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी सामान्य सभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सदन में प्रवेश से रोक दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामे के बाद सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। लिंगियाडीह क्षेत्र के रहवासी भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिससे मौके पर भीड़ और बढ़ गई।
चक्काजाम के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।




