छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया मतदान, नागरिकों से मतदान की अपील..

Advertisement

राज्य निर्वाचन आयुक्त  अजय सिंह ने रायपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 49, रानी दुर्गावती वार्ड के प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisement

इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह, बेटी डॉ. अदिति सिंह और दामाद डॉ. ए. सशांक ने भी मतदान किया

अजय सिंह ने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की और कहा, “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।”

Related Articles

Back to top button