देश

अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारियां, दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है।

Advertisement
Advertisement

लक्ष्मी के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले साल 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

Advertisement

शुरू हुआ बधाइयों का तांता
बता दें, जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

ऐसे हुई थी दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत
याद दिला दें, चार साल पहले श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का विवाह हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी।

वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन, पढ़ाई की वजह से दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना पड़ा था। दूर रहने के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button