मनोरंजन

उसने कहा-30 अप्रैल को सलमान खान को मार दूंगा

(शशि कोन्हेर) : अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रोकी भाई ने ये धमकी दी।

Advertisement


मुंबई पुलिस ने बताया कि रोकी ने धमकी में कहा कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि वो फोन ट्रैक कर मामले के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में है।

Advertisement
Advertisement

राजस्थान से ही पहले भी सलमान को मिली धमकी
सलमान खान को पहले भी राजस्थान से धमकी भरे पत्र या कॉल आ चुकी है। सलमान को पहले गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। वो कई बार कैमरे के सामने भी ऐसी धमकी दे चुका है। बिश्नोई ने कहा था कि वो सलमान से बचपन से ही नफरत करता है, क्योंकि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button