छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट से डॉ. रमन सिंह को भले राहत मिली हो, लेकिन नैतिकता का सवाल आज भी खड़ा हुआ है-सुशील आनंद शुक्ला

(शशि कोनहेर) : रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट से डॉ. रमन सिंह को भले राहत मिली हो, लेकिन नैतिकता का सवाल आज भी खड़ा हुआ है कि उन्होंने ऐसा क्या व्यवसाय किया जो संपत्ति 1 करोड़ रूपये की थी वो दस साल में 11 करोड़ रूपये हो गयी।

Advertisement

यह सवाल आज भी खड़ा हुआ है कि दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कोई भी व्यवसाय नहीं किया। सारा समय आपने मुख्यमंत्री पद के निर्वहन में लगाया, तो उनकी संपत्ति 11 गुना कैसे बढ़ी? यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। प्रदेश की जनता को यह फार्मुला बताना चाहिये ताकि लोग भी अपनी संपत्ति को दस साल में 11 गुना बढ़ा सके।

Advertisement
Advertisement

नैतिकता के सवाल से तो डॉ. रमन सिंह नहीं बच सकते। तकनीकि आधार पे भले ही अदालत से उनको राहत मिल गयी है लेकिन नैतिकता का सवाल है। राजनीति में सुचिता और नैतिकता सबसे बड़े होते है। उस मामले में आज भी रमन सिंह की तरफ उंगली उठी हुयी है।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के आय से अधिक संपत्ति के मामले में जो याचिका लगाई गई थी उसे तकनीकी पहलुओं के चलते न्यायालय ने खारिज किया है लेकिन रमन सिंह को न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में क्लीन चिट नहीं दिया है।

Advertisement

15 साल में रमन सरकार के दौरान जो 36 हजार करोड़ का नान घोटाला रमन सिंह के दमाद ने डीकेएस सरकारी अस्पताल को गिरवी रखा और अभिषेक सिंह का नाम पनामा में आया, विदेशी बैंक के खाते खोले गये, चिटफंड घोटाला से लेकर हर विभाग में घोटालो का हिसाब आज भी जनता मांग रही है। नान डायरी के नाम सीएम सर, सीएम मैडम ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम का जवाब आज भी जनता खोज रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button