देश

कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर बोलीं हम कृष्ण के वंशज.. धर्म परिवर्तन करने से खून तो नहीं बदलता

(शशि कोन्हेर) : राजस्थान विधानसभा में बुधवार को अशोक गहलोत सरकार के दो विधायकों के अजब गजब बयान सामने आए। विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही थी। इसी चर्चा में कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर ने खुद को और मेव समाज को भगवान राम कृष्ण का वंशज बता दिया। वहीं कांग्रेस विधायक अमीन खान ने सूबे के स्कूलों में कराई जाने वाली प्रार्थना पर सवाल उठाते हुए एक विवादित बयान दे दिया। अमीन खान ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 के बाद से वह भारत को सेक्यूलर देश नहीं मानते हैं।

Advertisement

अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Govt) की विधायक साफिया जुबेर ने शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा- मेव समाज के लोग अलवर, नूंह और थोड़ा भरतपुर में बसते हैं, जहां कृष्ण जी का जन्म हुआ था। मैंने भी जागाओ से अपना इतिहास निकलवाया है। अतीत के बारे में जानकारी जुटाई है। इसमें निकल कर सामने आया कि मेव लोग तो राम और कृष्ण जी के वंशज हैं।

Advertisement

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर ने आगे कहा कि भले ही धर्म परिवर्तन हो गया हो लेकिन आदमी का खून तो नहीं बदलता है। हममें खून तो राम और कृष्ण का ही है। मेव समाज को बार-बार पिछड़ा कहने की जरूरत नहीं है। मेव को मेवा समझें आप… 10 साल में देखना हम कहां पहुंचते हैं। अभी हम तीन विधायक यहां तक पहुंचे हैं। हम आगे भी तरक्की करेंगे।

Advertisement

वहीं बाड़मेर के शिव से कांग्रेस विधायक अमीन खान ने स्कूलों में बुलाई जाने वाली प्रार्थना पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में 31 अक्टूबर 1984 को ही सेकुलरिज्म का खात्मा हो गया था। अब तो हम वक्त गुजारते हैं। आगे भारत हिंदू राष्ट्र भी हो जाएगा लेकिन हमें मारेगा कोई नहीं। हम हिंदू धर्म को अच्छी तरह से जानते हैं। हिंदू भी दूसरे इंसान की रक्षा करने का काम करेंगे। लेकिन राजस्थान में आज हर स्कूलों में एक संप्रदाय के नाम की पूजा से कार्यक्रम शुरू होते हैं। लोग डर की वजह से बोलते नहीं हैं लेकिन समझते सब हैं। धर्मनिरपेक्षता तो कागजों में ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button