बिलासपुर

बिलासपुर के जयदीप रॉबिन्सन बनाए गए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव….

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अनुशंसित पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के संदर्भ में कोर कमेटी के वर्चुअल मीटिंग में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयदीप रॉबिंसन को राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव,प्रभारी राष्ट्रीय श्रमिक इंडस्ट्रियल की मंजूरी प्रदान की है।

Advertisement

फेडरेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ हौशिला प्रसाद शर्मा ने इस संबंध में 6 फरवरी को नियुक्ति पत्र जारी किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि आप भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन द्वारा बनाए गए संविधान का पूरी तरह से संरक्षण करेंगे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस फेडरेशन के प्रचार प्रसार के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के संविधान के अनुपालन में असंगठित श्रमिकों के कल्याण लिए अपना प्रयास जारी रखेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button