छत्तीसगढ़

साव के पत्र पर बघेल का पलटवार,15 साल के शासन में नक्सलियों से सांठगांठ इनकी रही है

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : तेलंगाना में नक्सलियों को इलाज कराने ले गए बीजापुर के एक नेता के पकड़े जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। इस पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 15 साल के शासन में नक्सलियों से सांठगांठ इनकी रही है।

Advertisement


अरुण साव के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों के साथ सांठगांठ तो इनके रहे हैं। इनका पूरा कार्यकाल उठाकर देख लो। रसीद देते हुए, चंदा देते हुए, मंत्रियों के यहां आते हुए पकड़े गए हैं। सबसे बड़ा उदाहरण तो झीरम घाटी है।

Advertisement

जो आपराधिक राजनीतिक षडयंत्र रहा है। उसमें तो ये कुछ कर नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, स्वर्गीय भीमा मंडावी की हत्या का मामला। वह तो इनके ही विधायक थे। राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही थी, उसे एनआईए ने ले लिया। कितने साल हो गए, उसमें आज तक कुछ हुआ। उसके बारे में अरुण साव पत्र क्यों नहीं लिखते?

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button