देश

धर्म–कर्म : हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी

(शशि कोन्हेर) : मौसम बदलने और बारिश होने के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले स्थानों में मौसम खराब होने के बाद लगातार बर्फबारी हो रही है।

Advertisement

हेमकुंड साहिब में भी मौसम खराब होने से शनिवार को बर्फबारी हुई है जिसके बाद रविवार को मौसम खुला तो हेमकुंड साहिब का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया।

Advertisement
Advertisement


15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में दो इंच तक बर्फ जमी हुई है। यहां आए यात्री और पर्यटक इस खूबसूरत नजारा को देख अभिभूत हो रहे हैं।

Advertisement

ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। रात के समय यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सिख श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे हैं।

Advertisement

यहां ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा भी निरंतर जारी है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि 22 मई को हेमकुंड के कपाट खुले थे। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे।

अभी तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख 17 हजार से ऊपर पहुंच गई है। अगले नौ दिन यात्रियों की संख्या में तेजी आ सकती है। वहीं, शनिवार देर शाम को केदारनाथ क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई।

लगभग पांच घंटे तक हुई बारिश के साथ ही रविवार तड़के दुग्ध गंगा, वासुकीताल, चोराबाड़ी क्षेत्र की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई।

मौसम के चलते केदारनाथ में सुबह और शाम को ठंड़ बढ़ गई है। रविवार को यहां सुबह से मौसम साफ रहा और पूरे दिनभर धूप खिली रही। लेकिन शीत हवाओं का प्रकोप बना रहा।

वहीं, भारी बर्फबारी के बाद चोराबाड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे फिर से हिमस्खलन हुआ जिससे काफी देर तक बर्फ का गुबार फैला रहा। क्षेत्र में बीते नौ दिनों में यह तीसरा मौका है जब ग्लेशियर टूटा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button