छत्तीसगढ़

वीडियो-सेवा पखवाड़े पर कांग्रेस की टिप्पणियों से भड़की भाजपा.. संजय श्रीवास्तव ने कहा हमारे सेवा कार्यों से कांग्रेस में घबराहट

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाया जा रहा सेवा पकवाड़ा अभी चल ही रहा है। इसके तहत रक्तदान से लेकर तमाम सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस सेवा पखवाड़ा को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भाजपा ने सख्त एतराज किया है।

Advertisement

सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से कांग्रेस को घबराहट हो रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन सेवा कार्यों में भी इस तरह टीका टिप्पणी करना.. प्रश्न करना यह कांग्रेस की कमजोरी को बता रहा है।

Advertisement
Advertisement

श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कांग्रेसी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के लोगों में मदहोशी छाई है और मदहोशी के हालात में कुछ दिखता नहीं पूर्णविराम इसलिए सेवा कार्य भी नहीं दिख रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button