देश

VIDEO : बस नदी में पलटी…7 की मौत 45 घायल,धार्मिक कार्यक्रम के लिए रांची जा रहे सिख समाज के लोग सवार थे बस पर…..

(शशि कोन्हेरे) : गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस हजारीबाग में नदी में पलट गयी है. हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटी गयी. इससे 7 लोगों की मौत हो गई. इनमें हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं. हादसे में 45 लोग घायल हो गए हैं. इन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए. इसके बाद खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हुई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची जा रही थी. इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी. इसमें 45 लोग घायल हो गए हैं. इन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूटने के बाद अनियंत्रित हो गई और नदी में पलट गयी. इस बस में 52 दर्शनार्थी हैं. हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया.

Advertisement

बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया गया. कई लोग वाहन में फंसे हुए थे. इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया. इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच दुर्घटना हुई है. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे घायल विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे. टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक से गाड़ी नदी में गिर गई. इस हादसे में 8-10 साल के बच्चे भी शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button