देश

केरल में नेहरू के नाम पर बोट रेस में अमित शाह को बुलाने पर भड़की कांग्रेस

(शशि कोन्हेर) : केरल सरकार ने नेहरू वाटर बोट रेस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है। देश के पहले प्रधानमंत्री के नाम पर रखी गई इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में शाह को बुलाए जाने से कांग्रेस भड़क गई है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के करुणाकरण ने नाम लिए बगैर कहा कि नेहरू के नाम पर रखी गई बोट रेस में मुख्य अतिथि के रूप में ऐसे व्यक्ति को बुलाना आपत्तिजनक है जिसने नेहरू का अपमान किया है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री को निमंत्रण दिए जाने से भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्यार का पता चलता है। केरल सरकार ने कहा कि राज्य में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है।

Advertisement

इसलिए न केवल शाह बल्कि दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को भी अलाप्पुझा में पुन्नमदा झील में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Advertisement

30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक तीन सितंबर को
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक तीन सितंबर को होगी।

इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, अन्य दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री और दक्षिणी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक में दक्षिणी राज्यों से संबंधित, केंद्र और राज्यों से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button