बिलासपुर

मन को “शिव मय” कर देती है.. विनोद पटेल के छैलाजी ग्रुप की शिव स्तुति..शिव धुनी..सावन में इसका आनंद लीजिए और भक्ति के रोमांच का एहसास कीजिए

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छैलाजी ग्रुप की शिव स्तुति के रोमांचक श्लोकों की “शिव धुनि”मन को शिव मय कर देती है। इस का आनंद लेते ही भक्तों का मन भोले भंडारी की भक्ति के असीम सागर में गोते लगाने लगता है। बिलासपुर में जन्मे और गायन वादन तथा लेखन के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाले विनोद वी पटेल ने इसे तैयार किया है।

Advertisement

विनोद वी पटेल, बिलासपुर के प्रतिष्ठित स्व बसंत भाई पटेल के पुत्र हैं। 1997 से सन 2003 तक मुंबई में गीत संगीत अध्यात्म और संस्कृति की विभिन्न विधाओं में अपना परचम लहराने वाले विनोद वी पटेल के द्वारा तैयार की गई छैलाजी शिव धुनी भगवान शिव में एकाकार होने की कूवत रखती है। यह धुनी भक्तो के मन का ताप संताप सब हर लेती है.. यह गीत संगीत अध्यात्म और भावनाओं का मिला जुला ऐसा अथाह सागर है जिसमें डुबकी लगाने पर गंगासागर के आनंद की अनुभूति होती है। आप भी एक बार छैला जी ग्रुप की शिव धूनी की धुन में रम जाइए और गंगासागर की पवित्र डुबकियों का एहसास कीजिए। देखिये वीडियो 👇👇

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button