विदेश

युक्रेन के कीव में मिले 900 शव.. बच्चों की भी बड़ी संख्या.. सबको मारी गई गोली…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों को लेकर नाराज और काला सागर फ्लैगशिप के नुकसान के बाद मास्को ने कीव पर नए सिरे से मिसाइल हमलों की धमकी दी है। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार राजधानी कीव में 900 से अधिक नागरिकों के शव पाए गए हैं जो रूस के नरसंहार को दिखा रहा है। पुलिस के अनुसार कोई भी मिसाइल हमले में नहीं मरा है, अधिकांश को गोली मारी गई है। दूसरी ओर रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी कर ही है और दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में भी लड़ाई तेज कर दी है, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों पर शवों को छुपाकर दफनाने का आरोप लगाया है।

Advertisement
Advertisement

खार्किव में 7 महीने के बच्चे समेत सात की मौत

Advertisement

यूक्रेन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में, एक आवासीय क्षेत्र की गोलाबारी में 7 महीने के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए हैं। कीव पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने कहा कि शवों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है या अस्थायी रूप से दफनाया गया है। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत लोगों की मौत बंदूक की गोली से हुई है। उन्होंने कहा कि हर दिन मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में अधिक शव मिल रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या में बूचा में 350 से अधिक पाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button