विदेश

काबुल से और 89 भारतीय, स्वदेश पहुंचे….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सरकार द्वारा बड़ी संख्या में वहां रह रहे भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी कराई जा रही है। शनिवार देर रात एयर इंडिया का विमान 89 लोगों को लेकर ताजिकिस्तान से होते हुए राजधानी दिल्ली पहुंचा। स्वदेश वापसी के लिए विमान पर सवार इन लोगों में अपनी मातृभूमि पहुंचने को लेकर जबरदस्त जोश देखा गया। विमान पर सवार सभी भारतीय जोर-जोर से एक साथ लगातार भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इन लोगों में दो नेपाली नागरिक भी शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विमान में चढ़ने के बाद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत के निकासी अभियान के तहत रविवार तक करीब 300 भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से स्वदेश लाए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, 80 से अधिक भारतीयों को शनिवार को काबुल से भारतीय वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान में ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे ले जाया गया और समूह को रविवार तड़के मध्य एशियाई शहर से एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली वापस लाया जाएगा।

Advertisement


अमेरिका की मदद से करीब 200 भारतीयों को निकालने के मिशन को अंजाम दिया गया। इन लोगों की वापसी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अब हमारि ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button