छत्तीसगढ़मुंगेली

बेटे की हत्या करने वाले पिता और चाचा गिरफ्तार..

Advertisement

(मनीष नामदेव) : मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में एक पिता और चाचा ने मिलकर अपने ही बेटे और भतीजे की हत्या कर दी।

Advertisement

मृतक की पहचान भोला श्रीवास के रूप में हुई है। भोला अक्सर शराब के नशे में अपने पिता शिवचरण श्रीवास के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। घटना की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद गुस्साए पिता और चाचा ने मिलकर भोला पर डंडे और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भोला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवचरण श्रीवास (55 वर्ष) और राजेंद्र श्रीवास (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को 24 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 (ख) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button