मुंगेली
ईडी की तानाशाही और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुंगेली में कांग्रेस का पुतला दहन

(मनीष नामदेव) : मुंगेली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईडी और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसका वे लगातार विरोध करते रहेंगे।




