मुंगेली

रिटायर्ड अधिकारी की सुपारी देकर हत्या, जमीन विवाद बना वजह…!

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में लापता सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात सामने आई है।लोरमी इलाके में दामोदर सिंह राजपूत का सड़ी-गली हालत में शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि जमीन विवाद के चलते करीब 3 लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई गई।

Advertisement

मुख्य आरोपी संजय यादव ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने अपने साथी मुन्ना सिंह और एक अन्य युवक के साथ मिलकर दामोदर सिंह का अपहरण किया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में दफना दिया गया।

Advertisement

पुलिस ने संदेह के आधार पर 28 मार्च को पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अगले दिन शव बरामद किया गया, मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि सुपारी देने में मृतक के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद परिजनों और समाज में भारी आक्रोश देखा गया, हालांकि पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद प्रस्तावित थाना घेराव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button