जानलेवा हमला करने वाले दो नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर – थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत रिद्धी सिद्धी अपार्टमेंट निवासी पंकज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले कुल 7 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 18 मई की रात करीब 11.30 बजे की है, जब अमन बंजारे और उसके साथियों ने पैसे नहीं देने पर पीड़ित को घर से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को चिन्हांकित किया और लगातार दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 5 बालिग – अमन बंजारे, राघव पटेल, साजन बंजारे, अनिल कुमार, प्रियांशु चंद्र – तथा 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/25 धारा 296, 351(2), 331(2), 109, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस भी निकाला। मामले की जांच जारी है।




