छत्तीसगढ़

नहाने गई दो स्कूली छात्राओं (सहेलियों) की डूबने से हुई मौत…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छतीसगढ़ – 2 सहेली सुबह नहाने के लिए घर से निकली थीं। 2 सहेलियों की बांध में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। मामला बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के कुशफर गांव का है। घर वालों को इस बात की जानकारी तब लगी, जब बांध में ही नहा रहे दूसरे बच्चों ने उन्हें बताया। गांव के तैराकों की मदद से दोनों के शव को 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

Advertisement
Advertisement

खबर लगते ही राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। इस दौरान क्षेत्र के और भी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम को ही शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों सहेलियां सुबह 11 बजे घर से नहाने के लिए निकली थीं। गांव के लोग अमूमन वहीं निस्तार और नहाने के लिए जाते हैं।

Advertisement

दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्राएं थीं। दोनों साथ रहती थीं। उर्मिला (12) पिता जय सिंह, सहेली रिंकी (13) पिता दयाशंकर साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित पुराने बांध में नहाने गई थीं। इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों गहराई में चली गईं और दोनों की मौत हो गई। वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

Advertisement

सूचना के बाद तत्काल परिजन व ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। वहां बच्चियां नहीं थीं। गोताखोरों को बुलाया गया। जहां दूसरे लोगों ने बच्चियों को देखा था, वहां खोज शुरू की गई। बांध पुराना है, लिहाजा यहां के पानी में बहाव नहीं है, फिर भी शव की तलाश करने में गोताखोरों को 2 घंटे लग गए। छात्राओं का शव देखते ही गांव में मातम छा गया। पूरी घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button