देश

कर्नाटक के बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के 6 आरोपी हुए गिरफ्तार….

(शशि कोन्हेर) : बैंगलुरू – कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ और गिरफ्तारियां की है। इनको मिलाकर इस हत्या से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिमोगा के एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आसिफ, सैयद नदीम, रेहान शरीफ, निहान, अब्दुल अफनान और काशिफ के रूप में हुई है।
इस मामले में कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई थी और इसके बाद उक्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी शिवमोगा में कर्फ्यू को आगे बढ़ा दिया गया है। यहां केवल सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक की आवाजाही की जा सकेगी। वही धारा 144 को भी 2 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button